फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

कंटेनर में लदे मिले 25 गोवंश बरामद

Mon, 30 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
इकदिल (इटावा)। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गत शनिवार रात को हाईवे पर कंटेनर ट्रक में बेरहमी से लादे गए 25 गोवंश बरामद किए हैं। चालक और खलासी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया। कागजात न होने पर ट्रक सीज कर दिया गया। गोवंशों को मानिकपुर विसू गोशाला भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गोवंशों को जयपुर से बिहार के सीतामढ़ी ले जा रहे थे।
विज्ञापन

इकदिल थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमप्रकाश और उप निरीक्षक विशंभर सिंह फोर्स के साथ शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे नेशनल हाईवे दो के पूर्वी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी इटावा की ओर से एक कंटेनर ट्रक के आने की सूचना मिली, जिसमें गोवंश लदे होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस ने एसआरएलटी कॉलेज के सामने इस ट्रंककंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 25 गोवंश बंधे मिले। गोवंशों के मुंह ट्रक की बॉडी से बांधे गए थे। जिससे उनके जख्म हो गए थे और वह छटपटा रहे थे। शामली जिले के कांधला थाना के गंगेरू गांव निवासी ट्रक चालक नौशाद पुत्र शमशाद और हेल्पर की सीट पर बैठे रामपुर जिला के शाहबाद थाना के सागरपुर निवासी इस्लाम पुत्र अबरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि इन गोवंशों को जयपुर (राजस्थान) से सीतामढ़ी (बिहार) ले जा रहे थे। जहां इन्हें बेचते हैं। पहले भी कई बार गोवंशों को ले जा चुके हैं। इन्हें बेचने से जो रकम मिलती है, उसमें उनकी भी हिस्सेदारी होती है।

एसएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि नौशाद व इस्लाम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम आदि अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक कंटेनर के कागजात न दिखा पाने पर उसे सीज किया गया है। गोवंशों को मानिकपुर विसू गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed