{"_id":"5dfa7aba8ebc3e881c6b903f","slug":"crime-etawha-news-knp533077311","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद पर दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाने में बुधवार को एक पिता ने दहेज हत्या में दामाद और उसके बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सात महीने पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र देवीदयाल ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ऊसरा अड्डा गांव निवासी संजीव कुमार पुत्र राजवीर सिंह के साथ पुत्री रंजीता की शादी की थी। बेटी के दो बच्चे भी हैं। शादी बाद से ही दामाद संजीव कुमार दहेज के रूप में मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग करने लगा था।
मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 15 मई को उसके दामाद संजीव व मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव निवासी संजीव के बहनोई प्रमोद कुमार ने मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि संजीव कुमार पत्नी व बच्चों के साथ अहमदाबाद में रह रहा था। जहां वह चाट पकौड़ी बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वहीं पर रंजीता के चोट लगी थी, जिससे वह कोमा में चली गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें चोट लगने से मौत का कारण सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी मामले की विवेचना कर रहे हैं।