{"_id":"5dfa77e88ebc3e87ec7ff915","slug":"crime-etawha-news-knp533074033","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 बोरियों में भरे कछुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 बोरियों में भरे कछुआ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गिहार नगर में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान के कमरे में 24 बोरियों में भरे 839 कछुए बरामद हुए हैं। एसडीएम, सीओ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद 782 कछुए जीवित और 57 मृत मिले हैं।
बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह, सीओ आलोक प्रसाद और चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह मोहल्ला गिहार नगर पहुंचे। यहां पर एक निर्माणाधीन मकान के कमरे के दरवाजे का ताला तुड़वाया गया। यहां पर करीब 24 बोरियां मिलीं। इसमें 839 कछुए बरामद हुए हैं। डीएफओ सत्यपाल, रेंजर लखना विवेकानंद दुबे, रेंजर भरथना पीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बरामद कछुआ भरी बोरियों को अपनी कस्टडी में लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों से भी अधिकारियों ने पूछताछ की है।
एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कछुआ से भरी बोरियां बरामद की गईं हैं। इसमें लिप्त लोगों की जानकारी की रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ कछुआ मरे हुए हैं कुछ जिंदा हैं। देर शाम गिनती के बाद अधिकारियों ने बताया कि 24 बोरियों में 782 कछुए जिंदा और 57 मरे मिले हैं।