{"_id":"5df9225d8ebc3e87e618b2f0","slug":"crime-etawha-news-knp5328465200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ी लेकर आए चोरों ने पांच लाख जेवर पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ी लेकर आए चोरों ने पांच लाख जेवर पार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लवेदी थाना के इंगुर्री गांव निवासी एक ठेकेदार के घर से करीब पांच लाख कीमत के जेवर व 35 हजार रुपये चोरी हो गए। चोर सीढ़ी लेकर आए और घर के पिछवाड़े से अंदर घुस आए। परिवार के लोग घर में सोते रहे। सुबह जागने पर चोरी होने का पता चला। तीन संदूक घर के पीछे बने पशुबाड़े में पड़े मिले।
इंगुर्री गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू तोमर पुत्र राजू तोमर सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। सोमवार की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। सीढ़ी लेकर आए चोर उसके सहारे ठेकेदार छोटू तोमर के घर की छत पर चढ़ आए। फिर दो मंजिला मकान की सीढ़ियों से नीचे पहुंचे और पूजा वाले कमरे में रखे तीन संदूक और अटैची उठा ले गए। घर के पिछले हिस्से में मौजूद दरवाजे को खोलकर पशुबाड़े में संदूकों के ताले तोड़कर करीब 12 तोला सोने के जेवर आदि ले गए। इनमें एक सीतारामी, दो चेन, मंगलसूत्र, चार अगूंठियां, दो जोड़ी कानों के बाला, चांदी की चार जोड़ी पायलें शामिल हैं। खुले हुए संदूक वहीं छोड़ गए। इसके बाद अटैची को चोरों ने गांव के बाहर जाकर खोला। उसमें रखे 35 हजार रुपये व जेवर ले गए। यह अटैची दुलारे के खेत में पड़ी मिली।
मकान के भूतल पर बने तीन कमरों में से एक में ठेकेदार छोटू तोमर व उनकी पत्नी शिवानी और दूसरे में छोटू तोमर के बाबा, दादी, दिव्यांग बुआ और छोटा भाई लेटा हुआ था। छोटू की मां शकुंतला देवी प्रथम तल पर बने कमरे में थी। छोटू के पिता राजू तोमर गांव में अपने चचेरे भाई के यहां थे। घर में कुल सात लोग मौजूद थे लेकिन किसी को भी चोरों की आहट नहीं हुई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जागने पर घरवालों को चोरी होने की जानकारी हुई। छोटू तोमर ने बताया कि पुलिस को कॉल की लेकिन फोन नहीं लगा। तब थाना जाकर पुलिस को सूचना दी। लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस चोरों की जानकारी जुटाने में लगी है।
-