फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

राजपुर तमैरा गांव के किसान के यहां हुई चोरी की वारदात

Wed, 18 Dec 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के राजपुर तमैरा में सोमवार रात किसान के घर घुसे चोर तीस तोला सोना, ढाई किलो चांदी और नगदी समेत करीब 15 लाख का सामान चुरा ले गए। चोर कटर से कुंडियां काटते रहे और परिजन सोते रहे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर तमैरा गांव निवासी किसान शारदा प्रसाद पुत्र झाऊलाल परिवार के साथ सोमवार रात करीब 11 बजे सो गए थे। इसी दौरान उनके घर के पिछवाड़े की दीवार फांदकर चोर घुस आए। शारदा प्रसाद व उनका पुत्र विपिन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरों की कुंडियां चढ़ा दीं। ऊपरी मंजिल के लिए गई सीढ़ियों के दरवाजे को भी बंद कर दिया, ताकि ऊपर से कोई आ न सके। पहली मंजिल पर शारदा प्रसाद का बड़ा बेटा सुबोध व उसकी पत्नी रीना देवी सो रहे थे।
विज्ञापन

चोरों ने भूतल के दो कमरों में ताले लगे देखे तो कुंडियां कटर से काट दी। इसके बाद मास्टर चाबी से लोहे की अलमारी खोली और उसमें रखे जेवर व सवा लाख रुपये की नगदी निकाल ली। तीनों बक्सों को घर से करीब सौ मीटर खेत पर ले गए। जहां उनके कुंडे तोड़े और जेवर ले गए। चोरों ने कटर चलाया और बक्से उठाए, लेकिन घर में सो रहे लोगों को इसकी भनक न लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे शारदा प्रसाद की नींद खुली। उन्होंने बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो वह बंद पाया। उन्होंने दरवाजा पीटा तो घर के अन्य लोग जाग गए। लेकिन, कुंडियां बंद होने से कोई इधर-उधर नहीं जा पाया। इसके बाद पड़ोसियों को फोन से जानकारी दी गई। पड़ोसियों ने पहुंचकर दरवाजे खोले। टूटे कुंडे और बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

कमरे में रखे तीनों बक्सों गायब थे। खोजबीन की तो वे खेत में पड़े मिले। शारदा प्रसाद ने बताया कि बक्सों में रखी करीब ढाई किलो चांदी की चीजें गायब हैं। चोर केवल कपड़े छोड़ गए। उन्होंने बताया कि उनकी विवाहित पुत्री पूजादेवी भी घर आई हुई थी। चोर उसकी भी सोने की चेन, तीन अंगूठियां, मंगलसूत्र, पायलें और 15 हजार रुपये ले गए। उन्होंने कहा कि करीब 30 तोला सोने के जेवर चोरी गया है। सूचना मिलने पर धरवार पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस जांच पड़ताल करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed