फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पुलिस ने चोरी का सामान समेत दो चोरों को किया गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। पुलिस ने शुक्रवार रात लाखों रुपये की कीमत के चोरी के सामान के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर पहले से ही विभिन्न थानों कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन के सभागार में मामले की जानकारी दी। बताया कि पकड़े गए रामनगर के गौरव सिंह पुत्र लाखन सिंह और भारत सिंह पुत्र उदयभान सिंह शातिर बदमाश हैं। शुक्रवार रात फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश वारदात के फिराक में हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के एक खेत के पास दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये की कीमत का सामान बरामद किया गया है। इसमें दो लैपटॉप, दो एलईडी टीवी, तीन मोबाइल, होम थियेटर, सूटकेस, डेस्कटॉप, एक क्विंटल तांबे का तार, एक तमंचा 12 बोर, सात कारतूस सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे बंद मकानों में अक्सर चोरी करते हैं। चोरी किए सामान को उचित समय और ग्राहक मिलने पर बेच देते हैं। इससे पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गौरव सिंह के ऊपर पहले से छह मामले दर्ज हैं। भारत सिंह पर फ्रेंड्स कालोनी और जसवंतनगर थाने में भी मामले दर्ज हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed