फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पांच बदमाश गिरफ्तार, 18 दोपहिया वाहन बरामद

Fri, 25 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन में वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए लोग और बरामद मोटरसाइकिलों के साथ खड़े एसएसपी संतोष ? - फोटो : ETAWHA
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें और एक मोपेड बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत ही गत बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच टीम व फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस भरथना चौराहे पर वाहनों को चेक कर रही थी।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रेलवे फाटक की ओर से तेज रफ्तार तीन बाइकें पुलिस ने आती हुई देखी। पुलिस ने उन्हें रोका और देखा तो बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे। उनसे गाड़ियों के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बाइकें होना स्वीकार किया। बाद में इनकी निशानदेही पर 15 और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। इस पर पुलिस ने भरथना निवासी रोहित गुप्ता पुत्र आदेश कुमार, इबरार पुत्र इरफान, आशीष कश्यप पुत्र मनोज कुमार, सिविल लाइन निवासी विमल कुमार पुत्र सुरेंद्र, कृष्णापुरम निवासी नीरज राजपूत पुत्र धर्मसिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जो कुल 18 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। उनमें सबसे अधिक सात बाइकें हीरो व सुपर स्पलेंडर, तीन-तीन पल्सर, पैशन प्रो, एक-एक सीडी डीलक्स, बजाज प्लेटिना, अपाचे टीवीएस, बॉक्सर शामिल है। एक टीवीएस विक्की व बाइक की मास्टर चाबी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed