फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

ऑपरेशन धरपकड़ में 127 बदमाश गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। पुलिस ऑपरेशन धरपकड़ के तहत वांछित, वारंटी, जिला बदर की श्रेणी में आए बदमाशों को बदोच रही है। रविवार को 127 बदमाशों को पकड़ा गया। एक दिन पूर्व शनिवार को पुलिस ने 109 बदमाश पकड़े थे। जिले भर से अब तक कुल 236 बदमाश पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एएसपी ग्रामीण व नगर समेत सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जिले के सभी 20 थानों की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के 127 बदमाशों को और गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 236 बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार की कार्रवाई में कोतवाली पुलिस ने 29, सिविल लाइन ने 10, फ्रेंड्स कालोनी ने 14, इकदिल ने 2, जसवंतनगर ने 6, बढ़पुरा ने 5, बलरई ने एक, पछायगांव ने 4, सैफई ने 4, वैदपुरा ने 2, चौबिया ने 6, बसरेहर ने 7, भरथना ने 9, बकेवर ने 11, ऊसराहार ने 8, लवेदी ने एक, चकरनगर ने 2, सहसों ने एक, भरेह ने 3 और बिठौली थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed