{"_id":"5d7e855f8ebc3e01830a0d1d","slug":"crime-etawha-news-knp513813346","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल की पटरी पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल की पटरी पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के महेरा चुंगी के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजन युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। रविवार शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
कटरा शमशेर खां निवासी 23 वर्षीय नियाजुद्दीन उर्फ मन्नू पुत्र शहाबुद्दीन का कटी हुई अवस्था में शव महेरा चुंगी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
भाई रियाजुद्दीन ने बताया कि उसका भाई नियाजुद्दीन लाइनपार क्षेत्र के विजयनगर स्थित मार्केट में एक हेयर कटिंग की दुकान पर काम करता था। गत 13 सितंबर को दुकान से घर नहीं आया। अगले दिन देर शाम तक परिवार को उसकी मौत हो जाने की खबर लगी। इसके बाद घरवालों ने जाकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
रियाजुद्दीन ने आशंका जताई कि उसके भाई को आत्महत्या दिखाने के लिए ट्रैक पर डाला गया है। फिलहाल इस मामले में थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।