{"_id":"5d7e84b08ebc3e017b4bec96","slug":"crime-etawha-news-knp513812475","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी रचाने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी रचाने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न करने और दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी शिवरत्न सविता की पुत्री ज्योति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र के बन्ना रोड निवासी पति मुकेश उर्फ पवन कुमार समेत चार ससुरालीजनों ने अप्रैल से लेकर जून महीने तक प्रताड़ित किया।
उसके पिता से दो लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं हुई तो उत्पीड़न करने लगे। वह पिता के पास रह रही है। उसके पति ने उसे धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
इटावा। सिविल लाइन थाना में बिहार के एक व्यक्ति के खिलाफ बहला फुसलाकर एक लड़की को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बिहार प्रांत के सीतामड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन उर्फ सावन पुत्र बल्देव उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी बहन गत 30 जुलाई को स्कूल जाने की बात कहके घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी।