{"_id":"63519a4b3909406e47106d9d","slug":"crime-etawah-news-knp7243692171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Crime: बॉडी मसाज के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Crime: बॉडी मसाज के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Fri, 21 Oct 2022 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ETAWAH
इटावा जिले में बॉडी मसाज करने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर दो लाख 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि कई दिनों से बॉडी मसाज के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी की शिकायतें आ रहीं थीं। इस पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह और इकदिल थाना प्रभारी रणविजय सिंह को जांच दी गई।
विज्ञापन
बुधवार रात ग्वालियर बाईपास पर एक बंद पड़े ढ़ाबे के पास से तीन संदिग्ध को लोगों को रोका गया। तीनों ने अपना नाम जनपद आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र के बीरबल गांव निवासी सोनू राजपूत, पिंढौरा थाना क्षेत्र के रीठाई निवासी बंटू निषाद और इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के मडैयान फकीरी निवासी यदुनाथ राजपूत बताया।
विज्ञापन
तलाशी में तीनों के पास से दो लाख तीस हजार रुपये बरामद हुए। तीनों ने बताया कि फर्जी कागज लगा कर एक ऑनलाइन कंपनी पंजीकृत करवाई थी। इसमें आगरा का फर्जी पता डाल कर रखा था। फोन के माध्यम से लोगों को लड़कियों की फोटो भेजकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच-पांच सौ रुपये वसूलते थे।
मसाज करवाने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लेते थे। फिर अपना मोबाइल बंद कर देते थे। लोकलाज के डर से लोग पुलिस से शिकायत भी नहीं करते थे। बंटू निषाद पर आगरा के पिढौरी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। आरोपियों का एक साथी फरार है। इसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।