फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

नाली के विवाद में चले लाठी- डंडे, पांच घायल

Fri, 07 Oct 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
बकेवर। नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठी डं चल गए। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के नौधना गांव निवासी योगेंद्र कुमार और अखिलेश कुमार के बीच गुरुवार की सुबह नाली में पानी निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने लगे। मारपीट में एक पक्ष की रेशमा देवी, योगेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष से राजेंद्र, अखिलेश व रिकू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रेशमा के प्रार्थना पत्र पर नौधना के प्रभा शंकर, उनकी पत्नी कमला देवी, पुत्री पूनम देवी, खुशबू देवी, राजेंद्र कुमार और योगेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के राजेंद्र कुमार के प्रार्थना पत्र पर अखिलेश कुमार, उनकी पत्नी रेशमा देवी, पुत्र रिंकू, विशनू दयाल, पिंकी और फूलनश्री पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed