फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः पांच हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर/ताखा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए पांच सड़क हादसों में एक युवक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना सहसों थाना क्षेत्र के भोआ गांव की है। औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के मलंगवा गांव निवासी विजय कुमार (30) अपने साथी भरथना निवासी गुड्डू के साथ बाइक से भिंड से लौट रहे थे। रास्ते में भोआ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मे विजय की मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना।
दूसरा हादसा ऊसराहार थाना क्षेत्र के बासक रजवाह समथर चौपला मार्ग की है। डीएपी खाद लेकर जा रहे टैक्टर-ट्रॉली और वैन में टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें लदी खाद की बोरियां बंबा में जा गिरी। चौबिया के बरालोकपुर निवासी वैन चालक रामप्रकाश, चौबिया के नगला सवी गांव निवासी सतीशचंद्र यादव, उनकी पत्नी अनीता और बेटी प्रिया यादव घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को वैन से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि जेसीबी मंगवा कर टैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया गया है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा बसरेहर के किल्ली रोड की है। एक कार ने किल्ली रोड़ निवासी श्यामा देवी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने श्यामा देवी को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। चौथा हादसा बसरेहर में हुआ। शंकरपुर अयारा गांव निवासी महिपाल सिंह अपने खेत जा रहे थे। इस दौरान टेंपो ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल महिपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पांचवें हादसे में बसरेहर के यासीनगर गांव निवासी योगेश कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed