फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

छेड़छाड़ के विरोध पर बहनों को पीटा

Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बसरेहर। एक गांव निवासी दो बहनों को छेड़छाड़ के विरोध पर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मंगलवार रात दो बहनें रात आठ बजे घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थीं। लौटते वक्त गांव के ही कुछ युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने घर पर शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें और पीटा। मारपीट में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना दोनों बहनों ने घर जाकर परिजनों को दी। परिजनों ने युवकों के घर शिकायत की तो आरोपी युवकों घर में घुसकर मां, चचेरी बहन को भी लाठी-डंडों से पीटा। इस पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। साथ ही सीएचसी में सभी सभी को भेजा गया। यहां दोनों बहनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यावाहक थान अध्यक्ष इद्दू हसन ने बताया कि सूचना पर घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की है। दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed