{"_id":"62965ca50d49005c5a244b02","slug":"crime-etawah-news-knp6999264163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन कुंड में गिरा बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन कुंड में गिरा बच्चा झुलसा
विज्ञापन
घायल बालक महेंद्र। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरई। ग्राम बाउथ में चल रही भागवत कथा के दौरान खेलते समय धक्का लगने के कारण दो वर्षीय बच्चा हवन कुंड में गिर गया। गंभीर हालत होने पर उसे इटावा के निजी अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
आलिया बाबा की मजार पर 12 वर्ष से हर साल लगातार भागवत कथा का आयोजन ठाकुर रविंद्र भदौरिया कराते हैं। बाबा की मजार की मान्यता के चलते आसपास के जिलों के लोगों का आना-जाना रहता है। लोग कथा के लिए चंदा भी देते हैं। सोमवार को मैनपुरी के ग्राम देवामई निवासी उपदेश अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटे महेंद्र के साथ कथा सुनने आए थे। सोमवार दोपहर भगवत कथा में हवन कराया गया था। रात आठ बजे महेंद्र अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसे किसी बच्चे का धक्का लगा और वह हवन कुंड में गिर गया।
अन्य बच्चों की आवाज सुनकर भागवत कथा में शामिल लोग वहां पहुंचे और बच्चे को कुंड से बाहर निकाला। तब तक बच्चे का चेहरा और सीना काफी झुलस गया था। इस कारण डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने से मना कर दिया और सैफई मेडिकल कालेज ले जाने के लिए बोल दिया। परिजन उसे ग्वालियर निजी अस्पताल लेकर चले गए हैं।