{"_id":"6213dd8ec05a86662953469c","slug":"crime-etawah-news-knp681873584","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक संदीप भारती की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा। हाईवे पर शाह पंप के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पिता के बीमार होने पर युवक मोटर साइकिल से दिल्ली से रायबरेली जा रहा था।
रायबरेली के बाबरपुरवा नहर रेठी थाना फुर्सतगंज निवासी 28 वर्षीय संदीप भारती पुत्र गुरु प्रसाद पिता की बीमारी की खबर सुनकर मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था। सोमवार शाम पांच बजे महेवा हाईवे पर शाह पंप के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करते समय वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। उसका हेलमेट टूटकर दूर जा गिरा। युवक के सिर पर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक के लखनऊ निवासी बहनोई गुलाब चंद्र ने फोन पर बताया कि पिता गुरुप्रसाद की बीमारी की सूचना पर वह दिल्ली से आ रहा था। दिल्ली में संदीप प्लंबर का काम करता था। घर पर पिता, पत्नी गुंजन, पांच वर्षीय पुत्री नंदिनी है।