{"_id":"6207f72199cc8927c04653b8","slug":"crime-etawah-news-knp6802852157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर मंदिर में चोरी
विज्ञापन
मंदिर में घंटो की चोरी के बाद लटकी जंजीरें
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र पाली कलां गांव स्थित प्राचीन पालट देवी मंदिर से शुक्रवार को चोरों ने दो दानपात्रों का ताला तोड़कर नकदी और कई घंटे चुरा ले गए। परिसर में बने साईं मंदिर के गेट का ताला तोड़कर एक दान पात्र उठा ले गए। सुबह पास स्थित एक खेत में दान पात्र खाली पड़ा मिला है।
पाली खुर्द भरथना निवासी प्रमोद कुमार पालट देवी मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम वह मंदिर परिसर में ताला लगाकर घर गए थे। शनिवार की सुबह मंदिर पहुंचे तो कक्ष के द्वार का ताला टूटा मिला। उसके अंदर रखे दो दानपात्र के ताले टूटे थे। उसमें रखी नकदी गायब थी। देवी प्रतिमा का सोने का मुकुट, बिंदी, नथनी, चांदी की पायल व डेढ़ कुंतल पीतल के कई घंटे गायब थे।
परिसर में ही स्थित साईं मंदिर के कक्ष के द्वार का ताला तोड़कर चोर दानपात्र उठाकर ले गए। चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी पार कर दी। उसके बाद खाली दानपात्र पास स्थित एक प्लाट में छोड़कर भाग गए। बकौल पुजारी पालट देवी में रखे दोनों दानपात्र पिछले आठ महीनों से नहीं खुले थे। जबकि, साईं मंदिर का दानपात्र तीन साल से नहीं खुला था। थाना प्रभारी ने बताया की वह कन्नौज वीआईपी ड्यूटी पर है। मंदिर में चोरी का मामला संज्ञान में आया है। पुजारी ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।