फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

हमले में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष की मौत

Sat, 05 Feb 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक अमित बरूआ की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इटावा। बाइक सवार बदमाशों की गोली से घायल भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमित बरूआ की मौत हो गई। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एक आरोपी अमित दुबे को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से आगरा के बाह थाना क्षेत्र के मड़ेपुरा निवासी अमित बरूआ इटावा में फ्रैंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कराहीपुरा में अपने बहनोई के यहां रहता था। खनन का कारोबार करता था। भाजयुमो के मानिकपुर मोहन मंडल का अध्यक्ष भी था। 28 जनवरी को अमित बरूआ पक्का बाग ओवरब्रिज के नीचे अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली अमित के जबड़े में लगी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया था। मेडकिल कालेज से अगले दिन परिजन अमित को लेकर आगरा चले गए। वहां शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित के शव का पोस्टमार्टम आगरा में ही करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में अमित दुबे, शशांक दुबे सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी अमित दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed