फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पिकअप से भिड़ने के बाद पलटा ट्रेलर

Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
टक्कर के बाद पलटा ट्रेलर - फोटो : ETAWAH
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सैफई बाईपास (बघुइया चौराहे) पर गुरुवार सुबह ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। पिकअप दूसरी तरफ खंभे से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे चालक व सहायक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला भिंड में थाना फूफ निवासी चालक शिवम (35) और सहायक बबुआ (22) ट्रेलर में मौरंग भरकर मैनपुरी जा रहे थे। बघुइया चौराहे पर हवाई पट्टी की तरफ से एक पिकअप आ रहा था। उसे एटा थाना के गांव करहा काशीपुर निवासी संजय कुमार (28) चला रहा था। अचानक दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। दोनों चालक व सहायक को थाने लाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। कई बार ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध भी जताया है। ग्रामीणों ने इस स्थान पर गोल चक्कर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed