फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

सड़क हादसे में बिहार के तीन मासूमों की मौत

Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया, बिहार के मधुबनी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----
फोटो संख्या 17- दंपति के घायल होने की जानकारी मिलने पर परिजन सैफई पहुंचे
एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन मासूमों की मौत
- बिहार के मधुबनी से गुरुग्राम जा रहे थे, दंपती का आईसीयू में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। औरैया के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें यूपीडा की एंबुलेंस ने मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो का उपचार चल रहा है।

बिहार के जिला मधुबनी के थाना लखनौर के पाली गांव निवासी संजय(33) पत्नी पुनिया देवी(30) तथा बालक प्रिंस 13 वर्ष, बच्ची साक्षी 7 वर्ष और 5 माह के पुत्र कार्तिक के साथ निजी कार से गुरूग्राम जा रहे थे। गुरूग्राम में वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। कार सीताराम(35) निवासी जिला मधुबनी चला रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 135 पर कार डंपर से जा घुसी। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार पर स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेंस से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों बच्चों प्रिंस, कार्तिक और साक्षी की मौत हो गई। संजय और पुनिया का इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में आईसीयू में इलाज चल रहा है। जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं चालक को मामूली चोटें आई थी जिसकी वजह से उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर उनके परिवारीजन भी रविवार को सैफई पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed