फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

18 दिन से अपह्रत युवती का पता नहीं लगा सकी लवेदी पुलिस

Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
लवेदी। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव से घर से अपहृत की गई युवती का पता पुलिस अब तक नहीं लगा सकी है। युवती के पिता का आरोप है कि नामजद दो आरोपी गांव में घूम रहे है। जबकि तीन लोग फरार है।
विज्ञापन

जैतपुरा गांव निवासी किसान नेकराम ने बताया कि 28 अगस्त की रात को बड़ी बेटी स्वाती अपनी छोटी बहन आकृति के साथ घर के अंदर कमरे में सो रही थी। आरोप है कि गांव के रविंद्र कुमार, धीरज, अमन, सुरेंद्र बाबू व भूपेंद्र रात करीब दो बजे घर में घुस आए और बेटियों के कमरे में गए। उन्होंने बड़ी बेटी स्वाती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया।
विज्ञापन

छोटी बेटी के उठने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और स्वाती का अपहरण करके ले गए। 29 अगस्त को वह थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष बोले कि गुमशुदगी दर्ज कराओ। वह चार सितंबर को सीओ भरथना विजय सिंह के पास पहुंचा। तब उसकी रिपोर्ट लिखी गई। बेटी का अपहरण हुए 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसकी बरामदी नहीं कर सकी है। जबकि दो नामजद आरोपी गांव में घूम रहे है। जबकि तीन लोग फरार है। आशंका है कि तीनों आरोपी बेटी का अपहरण कर उसे कहीं पर रखे हुए है। पुलिस उनकी तलाश नहीं कर रही है। आशंका है कि आरोपियों ने बेटी के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed