फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Fri, 04 Nov 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news
सैफई। बाइक से घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली बाएं हाथ में लगने से युवक घायल हो गया। बदमाशों ने दूसरा फायर भी किया, लेकिन उससे युवक बच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

मूलरूप से वैदपुरा थाना क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी सुशील कुमार (40) दस वर्षों से फ्रेंड्स कॉलोनी के रामनगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। सुशील बाइक से फेरी कर कपड़े बेचने का काम करते हैं। बुधवार रात वे फेरी कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

कुम्हावर रोड पर खरदुली गांव के पास पास बाइक सवार बदमाशों ने सुशील को गोली मार दी। गोली सुशील के बाएं हाथ में जा लगी। किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए युवक गांव पहुंचा और घर के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घायल सुशील कुमार ने बताया कि रोज की तरह फेरी कर लौट रहे थे। इस दौरान बुधवार शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और दो राउंड गोली चलाई।

एक गोली बगल से निकल गई, जबकि दूसरी बाएं हाथ में लग गई। घायल ने बताया कि रामनगर वाले मकान में चार माह पहले चोरी हुई थी। इस पर पड़ोस के ही लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। सैफई सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। घायल की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed