{"_id":"63051adf2e0b631cd6706269","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7142871182","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : पिता से नाराज युवती ने छत से कूछकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : पिता से नाराज युवती ने छत से कूछकर दी जान
विज्ञापन
जसवंतनगर। कांशीराम कॉलोनी में मामा के यहां रह रही युवती शनिवार को पिता से नाराज होकर छत से कूद गई। गंभीर हालत में उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
नगीना उर्फ सोनू परिवार के साथ इटावा की कांशीराम कॉलोनी में रहता था। यहां उसे कई दिनों से काम नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। जसवंतनगर की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले उसके साले राजेश गिहार ने उसे नगर में काम दिलाने का आश्वासन दिया था। इस पर वह 15 दिन पहले पत्नी शशि, 19 वर्षीय बेटी कंचन को लेकर उसके घर रहने चला गया।
राजेश के अनुसार, शनिवार को भांजी कंचन नया सूट दिलाने की जिद्द बहनोई से कर रही थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उन्होंने कुछ दिनों बाद सूट दिलाने की बात कही। इससे नाराज भांजी छत की दूसरी मंजिल से जाकर कूद गई।
विज्ञापन
परिजन उसे गंभीर हालत में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने कहा कि काश मैं बेटी को सूट दिला पता तो आज वह जिंदा होती।