फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

11 मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। एसओजी व इकदिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम तीन अंतर जनपदीय मोबाइल चोर को पकड़ लिया। टीम को इनके पास से 11 मोबाइल व एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इकदिल थानाप्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार देर शाम एनएच-2 स्थित राधे होटल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम मानिकपुर मोड़ के पास पहुंची, जहां मां वैष्णो भोजनालय के सामने तीन युवक खड़े दिखे। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। टीम ने तीनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 11 मोबाइल व एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने नाम नीरज पुत्र विनोद निवासी कंजड कॉलोनी थाना करहल जनपद मैनपुरी, दीपक व उसका भाई शिवम पुत्र पंचम सिंह निवासी ओरियन मंडल थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते है और लोगों के मोबाइल चुरा लेते थे। शनिवार को वे मोबाइल बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed