{"_id":"5fc13eb38ebc3e9b9242128f","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp596699681","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से क्षुब्ध हो किशोरी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से क्षुब्ध हो किशोरी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम में शुक्रवार देर शाम 14 वर्षीय किशोरी ने छेड़खानी से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि किशोरी खेत में गई थी, जहां उसने किशोर से गन्ना मांगा तो उसने छेड़खानी कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी दोपहर बाद अपने खेतों पर गई थी। उसने पड़ोसी के खेत में मौजूद किशोर से गन्ना मांगा। आरोप है कि इस पर किशोर ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी के साथ उसकी 10 वर्षीय छोटी बहन भी थी। किशोरी ने घर आकर मां को सारी बात बताई। इस पर किशोरी की मां ने उसको डांट-डपट कर पिटाई कर दी और पिता के आने पर शिकायत करने की बात कही।
इसके बाद किशोरी ने शाम करीब पांच बजे घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब किशोरी की मां उसको खोजने ऊपर के कमरे में गई तो उसे फांसी पर लटके देखा। परिजनों व ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे, तब तक परिजनों ने शव पंखे से उतार लिया था।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।