फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

दस दिन बीते, नहीं हुआ मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। भरेश्वर मंदिर में चोरी हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन के अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है। मंदिर के महंत ने क्षेत्रीय जनता की अगुवाई में पुलिस के आला अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

चकरनगर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित भरेश्वर मंदिर में 17 नवंबर की रात चोरी हुई थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस पहुंची, जिनको शिवालय के पास रखे दो दान पात्र खाली मिले थे। इनमें करीब 50 हजार रुपये के चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पुजारी चंबल गिरी का कहना है कि मंदिर में चोरी होने से क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया था। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए जल्द खुलासा का झूठा आश्वासन दिया। जबकि घटना के दस दिन बीतने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है, इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। बताया कि पूर्व में यहां पर डकैत भी दर्शन को आते थे, लेकिन किसी ने मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं चोरी का खुलासा न होने पर जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed