फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

मोबाइल टावरों पर चोरी करने वाले आठ दबोचे गए

Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी - फोटो : ETAWHA
इटावा। एसओजी व थाना वैदपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से चोरी के वाहन, बैटरी व असलहेे भी बरामद किए गए हैं। ये सभी जनपद के कई मोबाइल टावरों पर चोरी करते थे।
विज्ञापन

थाना वैदपुरा चौराहा पर सोमवार रात संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नगला छत्ते के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक, एक कार, तीन तमंचे, पांच चाकू व 17 बैटरियां बरामद हुईं। ये आरोपी इटावा सहित आस-पास के जनपदों में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी आदि करते हैं। आरोपियों ने पूर्व में की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
1. शिवम यादव पुत्र दलवीर सिंह, निवासी गुलेपुरा थाना सैफई, जनपद इटावा।
2. उमेश यादव पुत्र शिवराज सिंह, निवासी गूजर झाला थाना सैफई, जनपद इटावा।
3. विवेक यादव पुत्र शिवराज सिंह, निवासी गूजर झाला, थाना सैफई, जनपद इटावा।
4. प्रमोद कुमार उर्फ पिंटू पुत्र रामसेवक यादव, निवासी बिका थाना कुर्रा, जनपद मैनपुरी।
5. शीलेस यादव उर्फ टिल्लू पुत्र शिवराज सिंह, निवासी गूजर झाला थाना सैफई, जनपद इटावा।
6. सुनील यादव पुत्र उजागर सिंह, निवासी नगला दौला थाना कुर्रा, जनपद मैनपुरी।
7. अवनीढश कुमार पुत्र जयपाल सिंह, निवासी सुजानपुर थाना ऊसराहार, जनपद इटावा।
8. गौरव यादव पुत्र शौकीन सिंह, नि. उदयपुर खुर्द थाना ऊसराहार, जनपद इटावा।
बदमाशों का आपराधिक इतिहास
इटावा। एसओजी व वैदपुरा थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात ऊसराहार क्षेत्र में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के दौरान आलर्म बज जाने से वे भाग गए थे। इसके पहले 27 सितंबर की रात जनपद औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र से मोबाइल टावर से इन लोगों ने 16 बैटरी चोरी की थीं। 12 सिंतबर को थाना वैदपुरा क्षेत्र के महोला स्थित टावर से 53 बैटरी चोरी की गई थीं। 20 अगस्त की रात इन लोगों ने अनंतराम टोल प्लाजा के पास लगे मोबाइल टावर से 12 बैटरी चोरी की थीं। इनके द्वारा गत आठ अगस्त को मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की गई थी। इसके अलावा इन लोगों द्वारा जनपद एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया में भी चोरी करने की बात कबूली गई। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है। वैदपुरा थानाध्यक्ष मो. हामिद अंसारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed