{"_id":"5f85e5978ebc3e9bd4060c26","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp588300472","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के बिजली के तार काटने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के बिजली के तार काटने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। निर्माणाधीन रेलवे लाइन के बिजली तार को अज्ञात लोगों के दो अलग-अलग स्थानों पर काटकर बर्बाद करने की घटना की रिपोर्ट सुरक्षा प्रबंधक ने थाना भरथना में दर्ज कराई है। पहली घटना तीन मार्च की है जो ग्राम कंधेसी के पास और दूसरी घटना पीपरीपुरु गांव की है। दोनों ही घटना अपलाइन पर हुई।
रिपोर्ट अल्पट्राम सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 24 सिक्योर के सुरक्षा प्रबंधक विश्वनाथ सिंह निवासी निर्मल गार्डन महेवा ने थाना भरथना में दर्ज कराई है। प्रबंधक ने बताया कंपनी रेलवे परियोजना डीएफसी में इलेक्ट्रीफिकेशन का कार्य करती है। यह कार्य बकेवर थाना क्षेत्र में चल रहा था। उसी दौरान तीन मार्च को सुबह करीब पांच बजे भरथना डिटोर में चढ़कर दो खंभों के बीच ग्राम कंधेसी के पास करीब 50 मीटर कैटनरी कॉपर वायर काटकर बर्बाद कर दिया था।
दूसरी घटना 16 जुलाई की रात की है। लोगों ने अप लाइन के पास पीपरीपुरा गांव में तीन खंभों के बीच का 99 मीटर कैटनरी और 32 मीटर कॉन्ट्रैक्ट वायर काटकर बर्बाद कर दिया। सुरक्षा टीम ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।