{"_id":"5f80ab058ebc3e9bef37eff9","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5875323191","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
इटावा/ जसवंतनगर। बिजली विभाग ने 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को शहर में 29 और जसवंतनगर में 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इसके साथ दस लोग शहर और दस जसवंतनगर से बिजली चोरी में पकडे़ गए। इन रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसडीओ तृतीय सचिन कुमार ने बताया शुक्रवार को शकुंतलानगर फीडर से जुडे़ 29 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। बताया किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे बकायेदारों की संख्या करीब 70 है। साथ ही जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए थे और उन्होंने दोबारा जोड़ लिया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया जिन बकायेदारों के कामर्शियल कनेक्शन हैं, उन्हें शत प्रतिशत काटा जा रहा है। ऐसे बकाएदारों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा।
जसवंतनगर में विजीलेंस टीम प्रभारी नीरज कुमार ने विद्युत अधिशासी अभियंता सैफई और अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गुलाब बाड़ी, जैन मोहल्ला, लुधपुरा तिराहा, रेलमंडी नई बस्ती में छापे मारे गए। बिजली चोरी रोकने के खिलाफ छापामारी अभियान महीनों बाद नगर में चलाया गया। छापेमारी में 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार एक दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एसडीओ ने बताया बकायेदारों से वसूली की जा रही है। क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसे रोकने के उद्देश्य से छापामारी की गई है।