{"_id":"5f7f5d068ebc3e9b97750130","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp587332690","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर वाहनों की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर वाहनों की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार की सुबह तीन बजे के करीब में सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र निवासी जगदीश पुत्र पृथ्वी पाल, पवन पुत्र सूबेदार धनंजय पुत्र नागेंद्र आल्टो गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। थाना ऊसराहार क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 125 दीघ गांव के पास गाड़ी में खराबी आ जाने से जगदीश और पवन बाहर निकलकर देखने लगे। इसी दौरान पीछे से मारुति एसेंट गाड़ी के चालक को नींद आ जाने से टक्कर हो गई। इससे आल्टो गाड़ी के चालक जगदीश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एसेंट गाडी सवार रितेश पुत्र रामनरेश, अशोक कुमार पुत्र मोती लाल, हुकुम सिंह पुत्र प्यारे लाल, अंजली पुत्री अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम के अधिकारी मनोहर लाल ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भेजा। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।