फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी में बसपा के पूर्व पदाधिकारी का पुत्र गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
ऊसराहार (इटावा)। हाथरस में हुई घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो डालकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बसपा के पूर्व पदाधिकारी के पुत्र प्राइवेट शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज होने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा ऊसराहार क्षेत्र के निवासी छोटेलाल जाटव बसपा में ब्लॉक पदाधिकारी रह चुके हैं। उनका पुत्र आशीष प्रताप एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। हाथरस की घटना को लेकर उसने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह ने मंगलवार शाम आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना ऊसराहार पुलिस को तहरीर दी, जिस पर थाना पुलिस ने सामाजिक विद्वेष फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। ऊसराहार थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार सुबह आरोपी शिक्षक आशीष प्रताप जाटव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल से आरोपी ने टिप्पणी की है उसे भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की विवेचना भरथना थानाध्यक्ष अनिल कुमार कर रहे हैं। वहीं, भरथना थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि क इस घटना के संबंध में ऊसराहार पुलिस से ही जानकारी हो सकेगी। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के मामलों में दूसरे थाने के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को ही जांच दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed