फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

अवैध खनन में एक दर्जन वाहन किए गए सीज

Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
अवैध खनन में सीज किए गए वाहन - फोटो : ETAWHA
इटावा। खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार रात एक दर्जन वाहनों को पकड़ कर अवैध खनन में सीज किया गया है। इटावा-आगरा नेशनल हाईवे पर सराय भूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग अभियान में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ब्रज बिहारी व जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने इटावा-आगरा नेशनल हाईवे-दो पर सराय भूपत रेलवे फाटक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन कर रहे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों को पकड़ा गया जिसमें से एक दर्जन ट्रकों में प्रपत्र पूर्ण न होने के कारण खनन अधिकारी व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया जबकि शेष छह ट्रकों के प्रपत्र पूर्ण होने के कारण छोड़ दिया गया। इस मार्ग से काफी वाहन चंबल किनारे से इधर-उधर रास्ते से निकल कर फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा जाते हैं और यहां से शिकोहाबाद तक हाईवे के रास्ते गुजरते हैं। जानकारी मिली है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मी बालू तस्करों से मिले हुए हैं और उनकी ड्यूटी के समय ही अवैध खनन वाले वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed