फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

टप्पेबाजी के संदिग्धों को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। सराफा दुकानों पर टप्पेबाजी के शक में सरसईनावर में कार (एसयूवी) से आए तीन युवक और दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। थाना ऊसराहार पुलिस पांचों को कार समेत थाना लेकर आई और पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव सरसईनावर में गुरुवार दोपहर बाद एक कार से दो महिला और तीन पुरुष आए। उन्होंने अपने वाहन को लोहिया पथ पर स्थित गांव कछपुरा में छोड़ दिया। इसके बाद सरसईनावर में ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर ज्वैलरी देखने लगे। रामू गुप्ता के सराफा प्रतिष्ठान पर जब महिलाएं पहुंची तो रामू को उनपर शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ज्वैलर्स को दी तो मौके पर पहुंचे मनोज गुप्ता व अन्य लोगों को दी। सभी को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने कार समेत पांचों को पकड़कर थाना ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्धों के पास लाखों रुपये नकदी भी थी। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि टप्पेबाजी की सूचना पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed