फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

56 नए पॉजिटिव केस मिले, 51 लोग हुए ठीक

Thu, 24 Sep 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर बुधवार को 56 और नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 51 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें 49 होम आइसोलेट और दो सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

इटावा नगर क्षेत्र के कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस, हाइडिल कालोनी, बजरिया छैराहा, रणवीरनगर, बंगाली कालोनी, जनता कालोनी, शिवा कालोनी, अशोक नगर गली नंबर दो, आनंदनगर, गाड़ीपुरा सेंट्रल और कैनरा बैंक आदि क्षेत्रों में एक या दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नगला जगे में आठ, सैफई क्षेत्र में छह, फ्रेंड्स कालोनी में चार, विचारपुरा में तीन संक्रमित पाए गए हैं। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में अब तक 3711 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें 3032 ठीक हुए हैं। 625 लोगों का इलाज जारी है, जबकि 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

भरथना नगर के होतीलाल हाता मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय शिक्षक कोरोना से संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेट हुए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित के दिशा निर्देश पर रैपिड रिस्पॉस टीम के आलोक यादव, भूपेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट से जुड़ी जरूरी बातों को समझाया। वहीं नगर पालिका के कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने उनके आवास और इर्दगिर्द क्षेत्र को बैरिकेडिंग और सैनिटाइज कराया। सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार व कार्यवाहक सफाई नायक रामकिशन वर्मा का इसमें सहयोग रहा। डॉ. रवि राजपूत की टीम के मोहम्मद अजहर व अन्य व्यक्तियों ने नगर के आठ लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed