{"_id":"5f6b952c8ebc3edecd47704d","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5844039135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत के विवाद में पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत के विवाद में पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
योगेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा गांव में मंगलवार रात खेत के विवाद में पशु चिकित्सक की बाइकों से आए पांच हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। पेट में चार गोलियां लगने पर पशु चिकित्सक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी ने पड़ोसी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। तीन संदिग्धों से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। हालात को देखते हुए पशु चिकित्सक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
चौबिया थानांतर्गत दामोदरपुरा गांव के उनवा संतोषपुर मौजा में रहने वाले योगेंद्र उर्फ गुल्लू यादव (35) पुत्र स्व. वासुदेव यादव पेशे से निजी पशु चिकित्सक थे। मंगलवार रात लगभग आठ बजे वे खेत पर थे। इसी दौरान पांच लोग बाइकों से पहुंचे और उन्हें घेर लिया। उन पर ताबड़तोड़ गालियां बरसाईं। चार गोलियां पेट में लगने से योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। योगेंद्र की पत्नी मनीषा ने पड़ोसी सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने दामोदरपुर गांव के राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र प्रहलाद सिंह, राजवीर का पुत्र अजय, जयवीर पुत्र प्रताप सिंह, जयवीर का पुत्र सुधीर तथा जयवीर का भांजा नगला प्रेमी थाना इकदिल निवासी विनय उर्फ बब्लू पुत्र मुन्नालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मनीषा ने बताया कि शहर के एक विद्यालय से संबंधित खेत गांव में है। इस खेत को योगेंद्र ने इस वर्ष उगाही पर लिया था। इससे पहले इसे आरोपी उगाही पर लेते थे। इसी बात पर रंजिश मानते हुए आरोपी दो दिन पूर्व भी घर पर आकर धमका गए थे। चौबिया थानाध्यक्ष बलिराज साही का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।