इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र ग्राम बिरहाई में मंगलवार रात बदमाशों ने एक किसान के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी और संदूक में रखे 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना गृहस्वामी ने बुधवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस को दी।
बकेवर थाना की बराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरहाई निवासी किसान अहिवरन सिंह पुत्र राम गोपाल ने बताया कि मंगलवार की रात्रि घर के लोग खाना खाकर कमरों में सो रहे थे। रात्रि में चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों व उनमें रखे संदूक व अलमारी के ताले भी तोड़ दिए। चोर उनमें रखे 15 हजार रुपये नकद, सोने के बृजवाला, कानों के कुंडल, पांच अंगूठी के अलावा चांदी की करधनी, पायल चांदी की व बिछुआ के अलावा अन्य सामान की चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर कमरों के दरवाजे खुले और सामान बिखरा देखा तो 112 नंबर पुलिस को दी। इस पर बराउख चौकी प्रभारी जगमोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की जानकारी दी। जब इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।