{"_id":"5f68e6208ebc3ef479681862","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5840002129","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो पलटा, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
इटावा। बकेवर कस्बे के मुख्य चौराहा से सवारियां भरकर इटावा जा रहा आटो थाने के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारकर भागने के चक्कर में पलट गया। आटो में बैठीं छह सवारियां भी घायल हो गईं। लोगों ने चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक थ्रीव्हीलर चालक शराब के नशे में धुत था।
कस्बे के मुख्य चौराहे पर सवारियां बैठाकर आटो शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा की तरफ जा रहा था। आटो के चालक ने सबसे पहले थाने के पास खड़े झारखंड के ग्राम लेमबुआ थाना टड़वा जनपद चतरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र प्रसाद को फुटपाथ पर टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र घायल गया। जितेंद्र के अन्य साथी उसको प्राइवेट क्लीनिक ले गए। उधर, टक्कर मारकर आटो का चालक सवारियों के साथ इटावा की ओर भागा। तेजी से भागने के चक्कर में 200 मीटर आगे पुराने मुगल रोड पर पलट गया। इससे उसमें बैठीं छह सवारियां घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोग सवारियों को बाहर निकालने के साथ पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी महेवा ले गई। थ्रीव्हीलर में सवार लखना कस्बा के समीपवर्ती ग्राम मानपुर निवासी अरविंद कठेरिया, संगीता, रंजीता, उर्मिला, मिथलेश तथा दो अन्य महिलाएं जो बोल नहीं पा रही थीं, सहित आधा दर्जन से अधिक सवारियां दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। कस्बा इंचार्ज सुबोध सहाय ने बताया कि आटो चालक शराब के नशे में धुत था जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जितेंद्र ने बताया कि उसके साथी विनोद व अर्जुन झारखंड से अपने एक साथी हेल्पर की एक्सीडेंट में हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। करीब 18 दिन पूर्व बकेवर में हाईवे पर यह हादसा हुआ था।