फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

किसान के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी पार

Sun, 16 Aug 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तिवारी में एक किसान के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने शनिवार रात करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ छत के ऊपर बने कमरे मे सो रहे थे।
विज्ञापन

ग्राम नगला तिवारी (बिन्दोली) निवासी हरिओम तिवारी पुत्र शादी लाल शनिवार की रात परिवार के साथ घर की छत पर बने कमरे में सो रहा था। चोर घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़ आए और जीने के रास्ते छत से उतर कर नीचे आ गए। चोर ताला तोड़कर कमरे में घुसे और रखी अलमारी में रखे जेवरात जिसमें चार चूड़ियां, जंजीर, दो कान की झुमकी, सोने के टॉप्स, छह सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र व चांदी की कमर कंधनी, तीन जोड़ी पायलें व दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। हरिओम तिवारी परिवार के साथ जागकर सुबह पांच बजे नीचे आए तो जीना के गेट की कुंडी लगी हुई थी। बाहर सो रहे बडे़ भाई राजू को आवाज दी तो उन्होंने आकर जीना की कुंडी को खोली। दोनों भाइयों की नजर कमरे पर पड़ी तो ताला टूटा हुआ था। अलमारी भी खुली पड़ी थी। इतना देख महिलाएं रोने चीखने चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग भी आ गए। लोगों डायल 112 को कॉल लगाई लेकिन नहीं लगी। सूचना थाना लवेदी पुलिस को दी जिस पर थानाध्यक्ष अमान सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed