फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल

Tue, 11 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरायभूपत रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के सिंधी कालोनी निवासी सभासद गुरु नारायण कठेरिया ने बताया कि सोमवार की शाम को सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा भोगांव में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत पुत्र धीरज नारायण कठेरिया लेखाकार अनूप कुमार निवासी फर्रुखाबाद के साथ विभागीय कार्य से कार लेकर आगरा गया था। रात में घर लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सरायभूपत रेलवे क्रॉसिंग और नहर के पास पीछे से किसी वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed