फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

अनलॉक की पाबंदियों की वजह से मारपीट, शादी टूटी

Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इकदिल (इटावा)। अनलॉक के नियमों की पाबंदियां रिश्तों को तोड़ने के साथ विवाद का कारण बनती जा रही हैं। सोमवार को इकदिल में इसी पाबंदी की वजह से लड़के वालों की तरफ से विदाई जल्दी करने का दबाव बनाने पर वर-वधु पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसमें दुल्हन के पिता घायल हुए और शादी भी टूट गई। लड़की वालों की तहरीर पर दूल्हे और उसके घरवालों और कॉलेज संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी छेदीलाल सोमवार को अपनी बेटी रिंकी की शादी करने इकदिल क्षेत्र के माही कॉलेज परमधाम पहुंचे थे। लड़के का पिता सुरेंद्र इसी कॉलेज में चौकीदारी करता है। लिहाजा उसने बेटे सूरज की शादी का यहीं पर इंतजाम किया था। छेदीलाल ने पुलिस को तहरीर में कहा कि सुरेंद्र और सूरज ने उससे शिकायत की कि उसके देर से आने से किराये पर आए वाहन के अधिक पैसे मांगे जा रहे। इसके लिए वे अनलॉक के नियमों का हवाला देने लगे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र गालियां देने लगे। तभी माही कालेज परमधाम का मालिक रजत त्रिपाठी पुत्र वेदप्रकाश, सुनील व कमलेश पुत्र लालता प्रसाद त्रिपाठी आदि अन्य लोगों ने आकर उसे और उसके दामाद राजेश, बेटियां आरती व ज्योति समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता घायल छेदीलाल और उसके दामाद राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने माही कॉलेज परमधाम के मालिक रजत त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश समेत लड़के के पिता सुरेंद्र, उसके बेटे सूरज आदि के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाठीडंडों से मारपीट में सिर्फ दो लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उधर इस घटना के बाद लड़की के पिता ने शादी से इंकार कर दिया और अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed