{"_id":"5eea661f8ebc3e42e57b6912","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5660966198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम को झांसा देकर दो उचक्कों ने 62 हजार रुपये पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम को झांसा देकर दो उचक्कों ने 62 हजार रुपये पार किए
विज्ञापन
इटावा। कपड़ा व्यापारी के मुनीम को झांसा देकर दो उचक्कों ने 62 हजार रुपये पार कर दिए। कारोबारी ने बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के चौरसिया बाग मोहल्ला निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह एक साझीदार के साथ कपड़े का कारोबार करते हैं। एक जून को उन्होंने अपने मुनीम के जरिये एक्सिस बैंक में 62 हजार रुपये जमा करने भेजे थे। तभी मुनीम को झांसा देकर दो लड़के रकम लेकर रफूचक्कर हो गए।
उन्होंने बताया कि चौगुर्जी स्थित एक्सिस बैंक शाखा के बाहर एटीएम कक्ष में लगी जमा मशीन में रकम जमा करते समय दो लड़के अंदर घुस आए और मुनीम के आगे पीछे खड़े हो गए। इसी बीच गिनती करते समय मशीन ने तीन नोट बाहर किए, जिसे उनके मुनीम ने बदलकर रख दिया। जमा प्रक्रिया पूरी होती, उससे पहले ही आगे खड़े लड़के ने मुनीम को झांसा देते हुए कहा कि उनके नोट जमीन पर गिर गए हैं। मुनीम झुके, इस बीच पीछे खड़े लड़के ने मशीन का कैंसल बटन दबा दिया। इससे जमा रसीद नहीं निकली। ये दोनों लड़के खुद अपनी रकम जमा करने की जल्दबाजी दिखाते हुए मशीन के सामने आकर खड़े हो गए और बॉक्स में से रुपये निकाल कर चले गए।
सौरभ ने बताया कि मुनीम ने जमा रसीद न मिलने पर इसकी लिखित शिकायत भी तत्काल बैंक अधिकारियों से की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वह मामले को टरकाते रहे। करीब नौ दिन बाद इसकी शिकायत नौरंगाबाद पुलिस चौकी प्रभारी से की। तब कहीं जाकर बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित व्यापारी सौरभ का आरोप है कि इस पूरे मामले में बैंक स्तर से भी लापरवाही बरती गई। सोशल डिस्टेंसिंग लागू होने के बाद भी एटीएम कक्ष में एक से अधिक लोगों को घुसने दिया गया। इससे धोखाधड़ी की घटना हुई। कोतवाली पुलिस दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।