फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

महिला को पहुंचाने गए सिपाही व होमगार्ड पर चाकू से हमला

Sun, 31 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इकदिल/इटावा। उत्पीड़न की शिकार महिला को उसके घर छोड़ने गए सिपाही व होमगार्ड पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया। घर के अन्य लोग भी लाठी डंडे लेकर निकल आए और दोनों को पीट दिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार हुईं हैं, जिन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस का आरोप है कि पति के उत्पीड़न की शिकार पीड़ित महिला ने भी मारपीट में घरवालों का साथ दिया।
विज्ञापन

पुलिस पर हमले की यह घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। थाना क्षेत्र के महतुआ गांव निवासी बब्लू की पत्नी सुमित्रा ने लखनऊ 1090 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी थी। थाने के पीआरबी ड्यूटी के सिपाही प्रशांत व होमगार्ड घनश्याम ने पीड़िता सुमित्रा से संपर्क किया। हाईवे पुल के पास मौजूद सुमित्रा के पास पहुंचे। रात का वक्त होने की वजह से पीड़िता को घर पहुंचाने के लिए 20 रुपये भाड़े पर ऑटो किया। एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि सिपाही व होमगार्ड जब महिला को लेकर घर पहुंचे तो भाड़े को लेकर महिला के पति व ऑटो वाले की बहस हो गई। इसी बीच महिला का देवर दीना शराब के नशे में चाकू लेकर बाहर निकल आया।
विज्ञापन

दीना के हाथ से चाकू लेने के प्रयास में घरवाले पुलिस से भिड़ गए। देवर व परिवार के लोग सिपाही और होमगार्ड को चाकू तथा लाठियों से मारने लगे। दोनों ने मौके से भाग कर खुद को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडेय समेत इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह, भरथना, बकेवर, बसरेहर व फ्रेंड्स कालोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
घायल सिपाही प्रशांत व होमगार्ड घनश्याम का चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाने में पीड़िता सुमित्रा और उसके पति बबलू, देवर दीना, मीरा पत्नी भगवानदास, गीता पत्नी भूरे और चार अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मौके से सुमित्रा, मीरा और गीता को गिरफ्तार कर लिया। इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि तीनों गिरफ्तार महिलाओं को थाना से जमानत दे दी गई है।

हमलावरों के साथ हो गई पीड़िता
जिस पीड़ित महिला को लेकर पुलिस उसके घर गई थी। आरोप है कि उसने हमलावर घरवालों का साथ दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। उसके उत्पीड़न से तंग आकर वह घर से निकल आई थी। उसी ने 1090 पर फोन करके पुलिस से मदद मांगी। पुलिस जब उसे लेकर घर पहुंची तो मारपीट करने वाले घरवालों का उसने साथ दिया। इसलिए उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed