{"_id":"5ea326718ebc3e907234a3a1","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp556874758","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला इंटर के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला इंटर के छात्र का शव
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तुलसीनगर मोहल्ले में इंटरमीडिएट छात्र का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि छात्र के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तुलसीनगर मोहल्ला निवासी फल-सब्जी के आढ़ती भगवानदास के 18 साल के बेटे अरुण की बृहस्पतिवार रात फांसी लगने से मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में पढ़ने चला गया था। पिता भगवानदास भी रात करीब 11 बजे नई मंडी स्थित आढ़त पर चले गए। दरअसल लॉकडाउन के चलते रात में ही आढ़त खुल रही है।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मां बेटे को जगाने गई। कई बार दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से कमरे में झांका। अरुण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटकता देखा। उनकी चीख निकल गई। आननफानन उन्होंने पति भगवानदास और पड़ोसियों को बताया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी
विज्ञापन
निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चली है। छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के अनुसार छात्र के पास मोबाइल भी नहीं था।