{"_id":"6302765b8e9e3342593f66c8","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7139104149","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारी, ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारी, ठेकेदार की मौत
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप बिल्डकॉम के कार सवार ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि उनका साथी जख्मी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जालौन के महेवा निवासी शिवा सिंह (35) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिलीप बिल्डकॉम के ठेकेदार थे। शनिवार रात करीब पौने एक बजे वे कार से साथी के साथ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर के काम का निरीक्षण करने निकले थे। किलोमीटर संख्या 296 पर सामने से आ रहा ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार से सवारों को निकलवाया, लेकिन तब तक शिवा की मौत हो चुकी थी। उसके साथ बैठे साथी जालौन के कालपी निवासी प्रिंस चौहान को गंभीर हालत में सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचवाया गया।
थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि गलत साइड से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। चालक का पता किया जा रहा है।
अवैध कट से चढ़ जाते हैं ट्रक
शनिवार को हुए हादसे की वजह यूपीडा की लापरवाही रही। शनिवार रात ठेकेदार की कार चित्रकूट से इटावा की दिशा में आ रही थी। इस बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 134 पर बने अवैध से गलत लेन पर चढ़े ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उसके बाद वह वहां से भाग भी गया और गश्ती टीम उसे पकड़ नहीं सकी।