फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cricket match

कानपुर को 22 रनों से हराकर लखनऊ ने जीती चैंपियनशिप

Thu, 10 Dec 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
cricket match
फोटो संख्या 48 विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी देते अतिथि व आयोजकगण - फोटो : ETAWHA
इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लखनऊ ने कानपुर को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

इटावा क्रिकेट प्रमोट के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विपिन चंद्रा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत का ताज लखनऊ के सिर बांधा। आशा के अनुरूप फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन

कानपुर के कप्तान सतेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। लखनऊ ने निर्धारित 25 ओवरों में 176 रन बनाए। इसमें नितिन ने 37 गेंदों पर चार छक्कों व पांच चौकों की मदद से 61 और विपिन चंद्रा ने 43 गेंदों पर दो छक्कों व चार चौकों के साथ 48 रन जोड़े। आईपीएल में कर्नाटक के लिए खेल चुके कानपुर के गेंदबाज सौरभ यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के चार विकेट चटकाए, जबकि कप्तान सतेंद्र यादव ने तीन विकेट लिए। लखनऊ के प्रियांशु श्रीवास्तव की सूझबूझ भरी कप्तानी से कानपुर की टीम 155 रनों पर ऑल आउट होकर 22 रनों से हार गई। कानपुर के अमन यादव ने 32, संदीप मित्तल ने 27 और सागर शर्मा ने 24 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज अभय ने दो, विपिन चंद्रा ने दो और मोनू पासवान ने चार विकेट गिराए। मैन ऑफ द मैच लखनऊ के विपिन चंद्रा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आदेश कुमार को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभय सिंह व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सतेंद्र यादव को चुना गया। टूर्नामेंट समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव तेजू व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष फुरकान अहमद का इटावा क्रिकेट प्रमोट के चेयरमैन राजकपूर राणा, अध्यक्ष इरशाद मेव व सचिव जावेद अख्तर ने माला पहना कर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। उनके साथ राजीव यादव, डैनी यादव, विवेक यादव, लालजी दुबे, राजवीर बालाजी, आशीष राजपूत का भी स्वागत किया गया। मैच की अंपायरिंग एच अब्बास व कपूर राणा ने की व कमेंट्रेटर की भूमिका सैय्यद सुब्हानी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed