फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cranes research center will return the budget

सारस शोध केंद्र का प्रस्ताव आया तो मिलेगा बजट

Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cranes research center will return the budget
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी जिले से इंवायरमेंट यूनिवर्सिटी अथवा सारस संरक्षण के लिए शोधकेंद्र खोलने का प्रस्ताव मिला तो उसे मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए हर हाल में बजट का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन



वह मंगलवार को इटावा के सैफई के रिम्स ऑडीटोरियम हॉल में आयोजित दो दिवसीय सारस एवं वेटलैंड संरक्षण संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी में यूएसए, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन सहित नौ देशों के लगभग दो दर्जन विशेषज्ञ, शोधकर्ता, सारस फोटोग्राफर आदि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारस मित्रों को एक हजार रुपया प्रतिमाह मानदेय देने का एलान करते हुए उनकी संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि अभी तक वटलैंड एरिया में ही सारस मित्र है। फिर भी जिन स्थानों पर संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहां भी इनका चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल सारस फाउंडेशन के साथ समझौते पर दस्तखत करते हुए मैनपुरी के समान वेेटलैंड  के  विकास 150 करोड़ से किए जाने की भी घोषणा की। कहा कि शेखर झील को वेटलैण्ड की तरह विकसित करने का फैसला कैबिनेट में लिया जा चुका है।


उन्होंने कहा कि सारस प्रदेश पक्षी है। इसलिए इसके संरक्षण में हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।  वेटलैंड क्षेत्र के किसानों को भी सरकार सुविधा देगी, जिससे वह भी सारस के संरक्षण में सहयोगी बनें। उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  यूपी में गठबंधन की बात कहने वालों के पास जनता को देने के लिए कुछ भी नहीं है।



समाजवादी पार्टी अपने कार्यों की दम पर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के चुनाव घोषणापत्र को एक बार फिर से लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed