फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CPPNET in etawah

यूपी ऑल: सीपीपीनेट की द्वितीय काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 21 से शुरू

Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
CPPNET in etawah
सीपीपीनेट-2020 में सफल अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसलिंग 23 से 25 जनवरी तक की जाएगी। इससे पहले रजिस्ट्रेशन 21 से शुरू होगी। कंबाइंड पैरामेडिकल फार्मेसी नर्सिंग इंट्रेंस इक्जाम (सीपीपीनेट) की पहली काउंसलिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अंतर्गत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय एवं फार्मेसी महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी 21 जनवरी को प्रात: 09 बजे से 23 जनवरी को प्रात: 09 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। द्वितीय काउंसलिंग विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक कुल तीन दिनों में पूरी की जाएगी। द्वितीय काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी सीट आवंटन के बाद अधिकतम 27 जनवरी शाम 05 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि द्वितीय काउंसलिंग में भाग लेने पर आवंटित सीट के बाद बिना अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए अतिशीघ्र प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। द्वितीय काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ केवल आमंत्रित किए गए तिथि पर ही उपस्थित होना है।

सीपीपीनेट-2020 से 660 सीटों को भरा जाना है जिसमें प्रथम काउंसलिंग में 520 सीटें भरी जा चुकी है तथा बची हुई 140 सीटों की काउंसलिंग की जानी है। सफल प्रतिभागी नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in तथा सीपीपीनेट-2020 की वेबसाइट https://cppnet.in का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed