फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cows stopped in incomplete goshala

अधूरी गोशाला में गोवंशों को बंद किया

Wed, 20 Mar 2019 12:02 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 20 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cows stopped in incomplete goshala
किसानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रशासन की हीलाहवाली का खामियाजा किसानों और गोवंशों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने मंगलवार को बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरपुर लुहिया में अधूरी गोशाला में 90 गोवंशों को बंद कर दिया। प्रधान ने हल्के पाइपों पर वेल्डिंग से घेराबंदी कर मुख्यद्वार पर गेट लगा दिया। गोशाला में चारा-पानी नहीं होने से भूख प्यास से बिलबिला तीन गोवंशों ने पाइप तोड़कर 30 बीघा फसल नष्ट कर दी। इससे नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बहादुरपुर लुहिया गांव में प्रशासन ने गोशाला का निर्माण कराया। लेकिन वहां पर चारा-पानी की अभी तक व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से गोवंशों को गोशाला में नहीं रखा गया। वहीं, किसानों की फसल चौपट होने पर ग्राम प्रधान ने 90 गोवंशों को अधूरी गोशाला में बंद कर दिया। भूख प्यास से व्याकुल गोवंशों ने गोशाला की पाइप तोड़ दी और आसपास के खेतों में घुसकर 30 बीघा फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


किसान बलवीर सिंह, वकील कुमार, राजेंद्र सिंह, शिवपाल शिवराज ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी। उनका कहना है कि प्रशासन की हीलाहवाली से अभी तक गोशाला तैयार नहीं हो सकी। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। गोशाला में अभी तक गोवंशों के लिये कोई व्यवस्था नहीं की गई। बीडीओ अरुण कुमार ने कहा है कि जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed