फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   covid vaccination date in etawah

कोविड टीका को लेकर कोई भ्रम न पाले: सीएमओ

Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination date in etawah
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने कहा है कि कोविशील्ड का टीका पूरे मानकों का पालन करते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षण में खरा उतरने के बाद ही इसे लगाया जा रहा है। लोगों को टीका को लेकर कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए। सबसे पहले टीकाकरण चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगाया जा रहा है।
उन्होंने यह बात बुधवार को स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के सहयोग से कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला में कही। कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स ने समाज को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 22 जनवरी को 17 बूथों पर 1718 स्वास्थ्य कर्मियों को 28 जनवरी को 16 बूथों पर 1601 और 29 जनवरी को 15 बूथों पर 1431 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन दिनों में 4750 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है।
एक बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिस कर्मी, होमगार्ड व कोविड के दौरान मदद में जुटे कर्मचारियों, तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए व्यक्ति की सहमति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed