फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   couple's death in a road accident

सड़क हादसे में दंपति की मौत

Tue, 06 Oct 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 06 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
couple's death in a road accident

इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर मानिकपुर मोड़ के पास बाइक से पत्नी के साथ इटावा जा रहे एक शिक्षक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को भगा ले जाने में सफल रहा।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के गांव गोट पुरा स्थित गंगा देवी बघेल इंटर कालेज के शिक्षक रमेश चंद्र (52) पुत्र लल्लू प्रसाद निवासी भिटारा जगमोहनपुरा थाना बकेवर के मूल निवासी थे। उन्होंने मैनपुरी फाटक के पास अपना मकान बनवाया था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाइक से गांव गए थे।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे वह इटावा लौट रहे थे, मानिकपुर मोड़ के पास पीछे आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह पत्नी समेत सड़क पर जा गिरे और ट्रक दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।  घटना की सूचना मिलने पर एसओ इकदिल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने उनके मरने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने लोगों को रोड से हटाकर जाम खुलवा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed